Bhajan भजन

बालाजी तेरे पास आयी हूँ

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

बालाजी बालाजी बालाजी तेरे पास आयी हूँ
चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ

सच्चा है दरबार तुम्हारा संकट काटो बाबा हमारा
जब जब भीड़ पड़ी भक्तो पर बाबा नंगे पाँव पधारा
लाज रखना ये आस लायी हूँ
आस लायी हूँ चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ

बालाजी बालाजी तेरे पास आयी हूँ
चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ

दीन दयाल दया के सागर फिर क्यों खाली मेरी गागर
झोली मेरी तुम भर देना मुग्धर धारी बजरंग बाबा
लाज मेरी रखना ये विश्वास लायी हूँ
विश्वास लायी हूँ चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ

बालाजी बालाजी तेरे पास आयी हूँ
चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ

जब फागुन का मेला आये मुझको पास बुलाना होगा
मैं मारूंगी भर पिचकारी तुमको रंग लगाना होगा

दूंगी मैं मोल गुलाल लायी हूँ चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ
बालाजी बालाजी तेरे पास आयी हूँ
चरणों में तेरे अरदास लायी हूँ

Watch & Listen सुनें और देखें