Bhajan भजन

बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

सुन लो मेरे बजरंग प्यारे सिया राम के तुम हो दुलारे
आया हु शरण में तेरी कर दो बेडा पार
बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार

कलयुग में तो सारी दुनिया बाला जी को ध्यावे
जो कोई आवे तेरे दर मन वंचित फल पावे
राजा हो जा रंक सभी को देता है तू प्यार
बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार

पवन पुत्र हनुमान तेरी है जग में महिमा भारी,
राम दूत अतुलित बलधामा तुम शिव के अवतारी
तीन लोक में होती बाबा तेरी जय जय कार
बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार

छोड़ के सारी दुनिया मैं तो तेरे शरण आया
तू उसका उधार है जिसे दुनिया ने ठुकराया
मैं चाकर तेरे चरणों का तू मेरी सरकार
बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार

छाए है घनघोर अँधेरे राह नजर नही आये
तुम बिन मेरे दाता मुझको कौन गले से लगाये
सचे भगतो की तू बाबा सुनता है पुकार
बाबा बजरंगी तेरी जय जय कार

Watch & Listen सुनें और देखें