Bhajan भजन

देखकर श्रृंगार मां का दिल दीवाना हो गया

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

देखकर श्रृंगार मां का दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया ,
देखकर श्रृंगार मां का दिल दीवाना हो गया ,

चांद से मुखड़े पे मां के लाल बिंदिया है लाल बिंदिया है लगी ,
नैनो में कजरा है डाला,दिल दीवाना हो गया,
देखकर श्रृंगार मां का दिल दीवाना हो गया,

सिर पे गोटेदार चूंदड़ी चांद तारो से जड़ी,
नौलखा ये हार पहना दिल दीवाना हो गया,
देखकर श्रृंगार मां का दिल दीवाना हो गया,

हाथ में सोने के कंगन ,लाल चूड़ी हाथ है,
साथ में मेहंदी की लाली दिल दीवाना हो गया,
देखकर श्रृंगार मांका दिल दीवाना हो गया,

Singer---Sachin Nigam बाराबंकी
Mobile--८७५६८२५०७६
Youtube---BHAKTI AASTHA

Watch & Listen सुनें और देखें