Bhajan भजन

दरबार अनोखा देखा झण्डेवाली का

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

दरबार अनोखा देखा झण्डेवाली का
प्यार अनोखा देखा झंडे वाली का
माँ झंडे वाली नमो नमो

माँ किरपा इतनी करती है बिन कहे खजाने भर्ती है,
झुकने न देगी सिर को कभी माँ लाज सदा ही रखती है
सिर पे रहता है हाथ झंडेवाली का
है युग युग से परताप माँ झंडेवाली का

तेरी मंशा पूरी कर देगी जो सिर को दर पे झुका देगा
तेरे मन की तृष्णा मिट जायेगी जो माँ से नैन मिला लेगा
कर दिल से तू जय कार माँ झंडेवाली का
ये सचा है दरबार माँ झंडेवाली का

माँ आन रखे माँ शान रखे माँ भगतो का समान रखे,
पोहचा देती है फलक पे माँ जो भी माँ का गुणगान करे
दीपक भी सेवादार माँ झंडे वाली का
रणजीत भी पाता प्यार माँ झंडेवाली का

Watch & Listen सुनें और देखें