Bhajan भजन

झूलो झूलो री भवानी पालना

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

झूलो झूलो री भवानी पालना।
झूलो झूलो री भवानी झूलना।।

माथे पे तेरे बिंदिया सजाऊँ।
हाथो में तेरे कांगना।।
झूलो झूलो री भवानी पालना।
झूलो झूलो री भवानी झूलना।।

नाके पे तेरे नथुनी सजाऊँ।
कानों में तेरे फूलना।।
झूलो झूलो री भवानी पालना।
झूलो झूलो री भवानी झूलना।।

कमर में तेरे डोरा सजाऊँ।
पाँव में तेरे पेजना।।
झूलो झूलो री भवानी पालना।
झूलो झूलो री भवानी झूलना।।

लाल चुनरिया तोहे सजाऊँ।
तोहे सजाऊँ मईया तोहे सजाऊँ,
राजेन्द्र को ना भूलना।।
झूलो झूलो री भवानी पालना।
झूलो झूलो री भवानी झूलना।।

Watch & Listen सुनें और देखें