Bhajan भजन

जय हो गणपती देवा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

जय हो गणपती देवा,
करे हम तेरी सेवा,
तेरी सेवा हो तेरी सेवा,
मोदक चढ़ाऊ और मेवा,
करे हम तेरी सेवा,
जय हो गणपती देवा,
करे हम तेरी सेवा।।

सब देवों के तुम हो लाला,
हाथ में मोदक गले में माला,
देवो के तुम हो देवा,
करे हम तेरी सेवा,
जय हो गणपती देवा,
करे हम तेरी सेवा।।

विघ्न हरता तुम कहलाते,
शिव गौरा के पुत्र कहलाते,
मान बड़ा दो मेरा,
करे हम तेरी सेवा,
जय हो गणपती देवा,
करे हम तेरी सेवा।।

हाथी मस्तक रूप निराला,
सब भक्तों को तुमने संभाला,
प्रेम को देदो मेवा,
करे हम तेरी सेवा,
जय हो गणपती देवा,
करे हम तेरी सेवा।।

Watch & Listen सुनें और देखें