Bhajan भजन

गौरी माँ का लाल प्यारा

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

जय जय गणेश जय श्री गणेश
गौरी माँ का लाल प्यारा सिद्धि सिद्धि दाता है
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

मोदक आहारी दाता मूषक सवारी
जो भी इनसे प्रेम से मांगे वोही इनसे पाए
गौरी माँ का लाल प्यारा सिद्धि सिद्धि दाता है
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

एक दन्त गुनवंत दयानिधि गौरी मात के नंदन
वक्रतुंड प्रथमेश गजानन गणाधीश जगवंदन
वर्ध्विनायक विघ्नों के हरता
शुभ फलदायक मंगल कर्ता

जय जय गणेश जय श्री गणेश
रिद्धि सिद्धि बुद्धि संपत्ति भक्तो पे लुटाये
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

दूर्वा गुड हल्वा मोदक जम्बू मेवा मिश्री भाए
जल फल फुल चढ़ाये वो मनवांछित फल पाए
शीश जो झुकाके प्रेम से पुकारे
काज सब गणराज उसके सवारे
जय जय गणेश जय श्री गणेश

सभी कष्ट टाले उसके जो शरण में आये
जो भी इसको पूजे उसका भाग जग जाये
जय जय गणेश जय श्री गणेश

Watch & Listen सुनें और देखें