Bhajan भजन

कुछ दो या ना दो मेरी मईया

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

कुछ दो या ना दो मेरी मैया,
आँचल की छैया कर देना
तेरी महिमा का में गुणगान,
इतनी सी कृपा कर देना..

तेरे भवनों का में बखान करू,
तेरे पहाड़ो का में बखान करू -2
और हर पल तेरा ध्यान धरु,
बस इतनी सी कृपा कर देना....

गुणगान तेरी इस भक्ति का,
भक्ति में छुपी उस शक्ति का -2
बखान करू तेरी ममता का,
बेटी का मान तुम रख लेना....
तेरी महिमा का में गुणगान,
इतनी सी कृपा कर देना..

गुणगान करू तेरी मूरत का,
मूरत में छुपी उस सूरत का -2
बखान करू तेरी नैनो का,
नज़रो से दूर ना कर देना....
कुछ दो या ना दो मेरी मैया,
आँचल की छैया कर देना
तेरी महिमा का में गुणगान,
इतनी सी कृपा कर देना..

Watch & Listen सुनें और देखें