Bhajan भजन

कर कृपा तेरे दर आऊँगा

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

कर किरपा तेरे दर आऊँगा,
मैं भी तेरा दर्शन पाउँगा,
कर किरपा तेरे दर आऊँगा…..

एक नजर किरपा की कर दो,
झोली माँ खुशियों से भर दो,
तेरे चुनरी सीस चढ़ाऊंगा….

जो भी तेरे दर चल आये,
बिना मांगे सब तुझसे पाए,
मैं भी खाली हाथ ना जाऊँगा…….

अपने घर तेरी ज्योत जगाऊँ,
भक्तों के संग चौंकी कराऊँ,
संजीव के संग में गाऊँगा,
कर किरपा तेरे दर आऊँगा………

Watch & Listen सुनें और देखें