Bhajan भजन

कदम कदम रखवाली करती मैया शेरोवाली

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

कदम कदम रखवाली करती मैया शेरोवाली
सारे जग में भारी महिमा तेरी जग से न्यारी

ब्रह्मा विष्णु शिव शंकर के अंश की है अवतारी
मैया मेरी शेरोवाली महिमा तेरी जग से न्यारी

ज्ञान स्वरूपा लक्ष्मी रूपा तू ही दुर्गा तू ही काली
मैया मेरी शेरोवाली महिमा तेरी जग से न्यारी

लक्ष्मी बन विष्णुप्रिया कहलाई,
राम की तुम सीता बन आई
शंकर की घरवाली मैया,
मेरी शेरोवाली महिमा तेरी जग से न्यारी

ध्यानु भक्त मैया तेरे गुण गावे श्रीधर सेवा धारी
मैया मेरी शेरोवाली महिमा तेरी जग से न्यारी

दूर दूर से आये रे सवाली रखियो लाज हमारी
मैया मेरी शेरोवाली महिमा तेरी जग से न्यारी

भेरू बाबा महिमा समझ ना पाए
लेली परीक्षा तुम्हारी मैया मेरी शेरोवाली

वीर हनुमान तेरे बने है रक्षक लांगुरिया अगवानी
मैया मेरी शेरोवाली महिमा तेरी जग से न्यारी

Watch & Listen सुनें और देखें