Bhajan भजन

आ जाओ जगदम्बे माँ

Durga माँ दुर्गा
Lyrics बोल

जगराते की रात सुहानी, आजाओ महारानी मां।
जगराते की रात सुहानी, आजाओं जगदम्बे माँ ।।
भक्त तुम्हारे राह निहारे।2
आके दर्श दिखाओ मां।।
जगराते की रात सुहानी, आजाओ महारानी मां।।

भगतों ने ऐसी महिमा गाई,झूमते झूमते मां चली आई।।2।।
मां की बिंदिया,मां की पायल।।2।।
खूब सजे हैं मां के कंगन।।
जगराते की रात सुहानी, आजाओ महारानी मां।।2।।

शेरों की वो करती सवारी,लाल चुनरिया मां की प्यारी।।2।।
मां की मूरत कितनी न्यारी।।2।।
जाऊं मैं तो वांरी वांरी ।।
जगराते की रात सुहानी, आजाओ महारानी मां।
जगराते की रात सुहानी , आजाओ जगदम्बे मां।।
भक्त तुम्हारे राह निहारे,2
आके दर्श दिखाओ मां।।

जगराते की रात सुहानी, आजाओ महारानी मां।।
जगराते की रात सुहानी, आजाओ जगदम्बे मां।।

Watch & Listen सुनें और देखें