Bhajan भजन

आज मंगलवार है पावन दिन शुभवार है

Hanuman हनुमान जी
Lyrics बोल

आज मंगलवार है पावन दिन शुभवार है
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है
आज मंगलवार है पावन दिन शुभवार है

अवध भूमि हनुमान घडी में जो मंगल को आता है,
कष्ट क्लेश से मुक्ति मिलती धन भेवव वो पाता है,
ऐसा ये दरबार है पावन दिन शुभकार है
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है
आज मंगलवार है ..........

मंगल दिन बजरंग बलि का मंगल मंगल करते है,
रोने देते नही अमंगल केवल मंगल करते है,
कट ता कष्ट विकार है पावन दिन शुभ कार है
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है
आज मंगलवार है

करलो भगती महावीर की हर संकट कट जाएगे
शनी देव की छाया है तो शनि देव हट जायेगे
हो जाता उपकार है पावन दिन शुभ कार है,
ध्यान धरे जो महावीर का मिलता सुख संसार है
आज मंगलवार है

Watch & Listen सुनें और देखें