Bhajan भजन

आओ आओ पधारो गणराज जी

Ganesh गणेश जी
Lyrics बोल

आओ आओ पधारो गण राज जी
करिए पुरण भक्तो के काज जी

पार्वती सूत संकर सुवन कहाते हो
रिद्धि और सिद्धि के दाता कहाते हो
शुभ और लाभ के पिता महराज जी 2
आओ आओ पधारो गणराज जी।।

गंगा जल से चरण पखारूंगा
घी के दीप से आरती उतारूंगा
सब देवो के हो सिरताज जी 2
आओ आओ पधारो गणराज जी।।

प्यासा. आपको प्रथम मनाते है
पान फूल मोदक भोग लगाते है
तेरे बिन सुना लागे सारा साज जी 2
आओ आओ पधारो गणराज जी।।।