Aarti आरती

आरती गजबदन विनायक की

Ganesh गणेश जी
Aarti आरती

॥ आरती गजबदन विनायक की ॥

आरती गजबदन विनायक की।सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥
आरती गजबदन विनायक की।सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

एकदन्त शशिभाल गजानन,विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।
शिवसुत वन्द्यमान-चतुरानन,दुःखविनाशक सुखदायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

ऋद्धि-सिद्धि-स्वामी समर्थ अति
विमल बुद्धि दाता सुविमल-मति।
अघ-वन-दहन अमल अबिगत
गति विद्या-विनय-विभव-दायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

पिङ्गलनयन, विशाल शुण्डधर,धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश-कर।
लम्बोदर बाधा-विपत्ति-हर,सुर-वन्दित सब विधि लायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

Watch & Listen
सुनें और देखें
All Ganesh Aartis सभी गणेश जी आरती