Aarti आरती

जय शीतला माता आरती

Sheetla शीतला माता
Aarti आरती

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर डोलावें, जगमग छवि छाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता।
वेद पुराण वरणत पार नहीं पाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

इन्द्र मृदङ्ग बजावत चन्द्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजावै नारद मुनि गाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

घण्टा शङ्ख शहनाई बाजै मन भाता।
करै भक्त जन आरती लखि लखि हर्षाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता।
भक्तन को सुख देती मातु पिता भ्राता॥

ॐ जय शीतला माता...।

जो जन ध्यान लगावे प्रेम शक्ति पाता।
सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

रोगों से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता॥

ॐ जय शीतला माता...।

बांझ पुत्र को पावे दारिद्र कट जाता।
ताको भजै जो नाहीं सिर धुनि पछताता॥

ॐ जय शीतला माता...।

शीतल करती जन की तू ही है जग त्राता।
उत्पत्ति बाला बिना शनतू सब की माता॥

ॐ जय शीतला माता...।

दास नारायण कर जोरी माता।
भक्ति आपनी दीजै और न कुछ माता॥

ॐ जय शीतला माता...।

Watch & Listen
सुनें और देखें
All Sheetla Aartis सभी शीतला माता आरती