Aarti आरती

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की आरती

Santoshi Santoshi
Aarti आरती

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की,
मैं तो आरती उतारूँ रे,
संतोषी माता की,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ।।धार्मिक संगीत
बड़ी ममता है बड़ा प्यार,
माँ की आँखों में,
बड़ी करुणा माया दुलार,
माँ की आँखों में,
क्यूँ ना देखूँ मैं बारम्बार,
माँ की आँखों में,
दिखे हर घड़ी नया चमत्कार,
माँ की आँखों में,
नृत्य करूँ झूम झूम,
छम छमा छम झूम झूम,
झांकी निहारो रे,
मै तो आरती उतारूं रे,
संतोषी माता की,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ।।रोमांस
सदा होती है जय जयकार,
माँ के मंदिर में,
नित झांझर की होवे झंकार,
माँ के मंदिर में,
सदा मंजीरे करते पुकार,
माँ के मंदिर में,
वरदान के हैं भरे भंडार,
माँ के मंदिर में,
दीप करूँ धूप करूँ,
प्रेम सहित भक्ति करो,
जीवन सुधारो रे,
मै तो आरती उतारूं रे,
संतोषी माता की,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ।।धार्मिक संगीत
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की,
मैं तो आरती उतारूँ रे,
संतोषी माता की,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ,
जय जय संतोषी माता,
जय जय माँ।।

Watch & Listen
सुनें और देखें
▶
All Santoshi Aartis सभी Santoshi आरती →