Aarti आरती

ॐ जय तुलसी माता आरती

Tulasi Tulasi
Aarti आरती

ॐ जय तुलसी माता,
मैया जय तुलसी माता,
सब जग की सुख दाता,
तुम ही वर दाता,
ओम जय तुलसी माता।।

सब योगों के ऊपर,
सब रोगों के ऊपर,
रुज से रक्षा करती,
तुम ही भव त्राता,
ओम जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री हे श्यामा,
सुर बल्ली हे ग्राम्या,
विष्णु प्रिये जो सेवे,
सो नर तर जाता,
ओम जय तुलसी माता।।

हरि के शीश विराजत,
त्रिभुवन हो वन्दित,
पतित जनों की तारिणी,
तुम हो विख्याता,
ओम जय तुलसी माता।।

लेकर जन्म विजन में,
आई दिव्य भवन में,
मानवलोक तुम्ही से,
सुख संपति पाता,
ओम जय तुलसी माता।।

हरि को तुम अति प्यारी,
श्यामवरण सुकुमारी,
प्रेम अजब श्री हरि,
तुमसे कैसा नाता,
ओम जय तुलसी माता।।

ॐ जय तुलसी माता,
मैया जय तुलसी माता,
सब जग की सुख दाता,
तुम ही वर दाता,
ओम जय तुलसी माता।।

Watch & Listen
सुनें और देखें
▶
All Tulasi Aartis सभी Tulasi आरती →