Aarti आरती

जय चामुंडा माता मैया जय तुलजा माता आरती

Durga माँ दुर्गा
Aarti आरती

जय चामुंडा माता,
मैया जय तुलजा माता,
आरती तेरी उतारे,
जग जननी माता,
मैया जय चामुंडा माता।।

रूप चतुर्भुज धारा,
ढाल कृपाण धरे,
दानव का वध करती,
सब भय मिट जाता,
जय चामुंडा माता।।

सुंदर छवि तुम्हारी,
नैना तेज भरे,
मैया नैना तेज भरे,
रूप अनुपम तेरा,
मन मेरा रम जाता,
जय चामुंडा माता।।

ब्रह्मा विष्णु शंकर,
तुझको नमन करे,
मैया तुझको नमन करे,
वेद पुराण भी तेरी,
महिमा को गाता,
जय चामुंडा माता।।

दुःख हरती सुख देती,
सूनी गोद भरे,
मैया सूनी गोद भरे,
मैं हूं बालक तुम्हारा,
तू मेरी माता,
जय चामुंडा माता।।

देवास नगर में विराजे,
माँ तुलजा संग में,
मैया माँ तुलजा संग में,
नटकासुर को मारा,
तुम मुक्ति दाता,
जय चामुंडा माता।।

जय चामुंडा माता,
मैया जय तुलजा माता,
आरती तेरी उतारे,
जग जननी माता,
मैया जय चामुंडा माता।।

गायक – द्वारका मंत्री।
9425047895
लेखक – जयंत सांखला।

Watch & Listen
सुनें और देखें
All Durga Aartis सभी माँ दुर्गा आरती